वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पीबीएम की अन्नपूर्णा रसोई में दाल से निकली मरी छिपकली वायरल तस्वीरों से मचा बवाल

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम में संचालित अन्नपूर्णा रसोई एक बार फिर विवादों में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आरोप लगाया गया है कि अन्नपूर्णा रसोई में परोसी जा रही दाल में मरी हुई छिपकली मिली। घटना को लेकर मरीजों, उनके परिजनों और आमजन में नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि वह सोमवार को अपने एक मित्र के साथ अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करने गया था। वहां दाल के बर्तन में मरी हुई छिपकली दिखाई दी। आरोप है कि शिकायत करने पर संचालक ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन समाजसेवी ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।

दो रुपये अधिक वसूली का आरोप

मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ₹8 की दर के बजाय अन्नपूर्णा रसोई में ₹10 वसूले जा रहे हैं। समाजसेवी का कहना है कि निर्धारित दर से अधिक राशि लेने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो मरीजों और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

प्रशासन ने कहा—करेंगे जांच

जब इस संबंध में पीबीएम अस्पताल प्रशासन से बात की गई तो अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच करवाई जाएगी।अब सभी की नजर इस बात पर है कि अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की संभावना बन सकती है, वहीं यदि आरोप निराधार निकलते हैं तो स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की आधिकारिक जांच और रिपोर्ट का इंतजार है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें