पुलिस ने कंटेनर से बरामद की अवैध बियर की खेप
पाली/घुमन्तु दर्पण | पाली पुलिस दवाइयां की आड़ में बियर की खेप गुजरात ले जा रहे एक कंटेनर को पकड़ते हुए कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है, कंटेनर में पंजाब निर्मित अलग-अलग ब्रांड की 1000 से ज्यादा बीयर की पेटियां भरी हुई थी, जिन्हें अहमदाबाद ले जाया जा रहा था शराब की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है
पाली एसपी मोनिका सेन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनुमत सिंह सिसोदिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से एक कंटेनर में भारी मात्रा में बीयर गुजरात की तरफ भेजी जा रही| सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 3 दिन लगातार नाकाबंदी लगातार तीन दिन और 4 रात तक हाइवे पर अलग-अलग स्थान पर निगरानी करती रही
आज दोपहर कंटेनर सोजत की तरफ से आता दिखाई दिया पाली पुलिस ने 72फूट बालाजी के निकट कंटेनर को रुकवा तलाशी की,तो कंटेनर में पंजाब में अलग-अलग ब्रांड के बियर के कार्टून मिले
शुरुआती जांच में करीब 1000 से ज्यादा बीयर की पेटीया मिली जिनकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही
पाली एसपी ने बताया कि कंटेनर चालक दवाइयां की बिकी के आड़ में बीयर की खेप पंजाब से अहमदाबाद ले जा रहा था
मामले में कंटेनर चालक सुखवीर पुत्र बलवीर निवासी सादुलपुर चूरू जिला को गिरफ्तार किया गया है








