वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में ऑनलाइन गेमिंग गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के जरिए फंसाते थे युवा

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।
भीलवाड़ा में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के काले कारोबार पर सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोटड़ी रोड स्थित भंवर फार्म हाउस पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टे और गेमिंग का नेटवर्क चला रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित, रोशन, विकास और टिकेंद्र के रूप में हुई है, जो सभी छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को मौके से एक लैपटॉप और 15 से 20 मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फार्म हाउस किराए पर लेकर वहां से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का नेटवर्क ऑपरेट कर रहे थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि ये लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक इंफ्लुएंसर्स के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे थे। सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े लालच और आसान कमाई के सपने दिखाकर लोगों का डेटा जुटाया जाता था और फिर उन्हें ऑनलाइन गेम खेलने व आईडी खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सोशल मीडिया की चमक-दमक का इस्तेमाल कर युवाओं को भ्रमित कर रहा था। इस कार्रवाई को लेकर शहर में पुलिस की सराहना हो रही है, क्योंकि समय रहते इस नेटवर्क का खुलासा कर कई युवाओं को आर्थिक नुकसान और लत से बचाने का काम किया गया है।

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कितने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जुड़े हुए थे और कितने लोगों को इस ऑनलाइन जाल में फंसाया गया। कार्रवाई के बाद ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें