वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा का परिंडा अभियान निरन्तर जारी।

डूंगरपुर/घुमन्तु दर्पण (भूपेंद्र गामोट)

सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यो द्वारा पक्षी परिंडा अभियान 2026, के क्रम में पूर्व में सेक्टर 9, सेक्टर 5, सेक्टर 6 के पश्चात सेक्टर 4, सेक्टर 10 में अभियान चलाया गया।

डा अशोक दुबे ने बताया कि परिंडा अभियान भीषण गर्मी के दौरान बेजुबान पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय प्रयास है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि नागरिकों के बीच जीव-दया की भावना को भी जागृत करता है।
यह अभियान समाज के सभी वर्गों को सेवाभाव से जोड़ता है और पक्षियों की रक्षा के माध्यम से जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है।

इस अभियान के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 4, एवं 220 केवी जी एस एस इंद्रा गांधी नगर पावर हाउस ,कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम सेक्टर 10 में वृहद स्तर पर परिंडे लगाए गए,पक्षियों के रहने के लिए आवास घर लगाए गए साथ ही दाना, पानी की व्यवस्था की गई। एवं निःशुल्क चिड़ियाघर वितरण किया गया।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सेक्टर 4 इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा, जयपुर से डा इन्द्रजीत , नर्सिंग ऑफिसर वीना शर्मा, विनोद कुमार एवं 220 केवी जी एस एस इंद्रा गांधी पावर हाउस से इंद्रपाल मीना XEN ,राजकुमार AEN व तकनीकी स्टाफ से गगन कुमार शर्मा, गोविंद मीणा,अशोक सैनी मलके राम गार्ड आदि तकनीकी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

सर्व समाज सेवा समिति से राजेंद्र उपाध्याय , दम्मी लाल जी अवध शर्मा,शिव चरण, कान जी,नरेश शर्मा , नीतेश शर्मा,संदीप बानूड़ा,रामचंद्र सैनी रविन्द्र टांक, डा डीके मंगल बेबीलोन हॉस्पिटल, डा देवेश शर्मा लालसोट,दीपक मिश्रा तूंगा ,हर्षित शर्मा सचिवालय, डा अशोक दुबे उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें