वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

RGHS का लाभ बंद! इलाज के लिए भटक रहे अधिकारी-कर्मचारी

 

RGHS योजना में बाधा: इलाज नहीं मिलने से नगर पालिका कर्मचारी परेशान, CM को लिखा पत्र

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण । राज्य सरकार की RGHS योजना के तहत मेडिकल सुविधा नहीं मिलने से नगर पालिका सेवा के अधिकारी और कर्मचारी इन दिनों गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है।

माली ने बताया कि पिछले कुछ समय से निजी अस्पतालों द्वारा राज्य सरकार एवं नगर पालिका सेवा के कार्यरत और सेवानिवृत्त कार्मिकों का RGHS योजना के तहत इलाज नहीं किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को मजबूरन निजी खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा हर वर्ष योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित राशि जमा करवाई जाती है, इसके बावजूद उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि RGHS योजना के तहत निजी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू कराया जाए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिल सके।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें