भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण (राजेन्द्र पहाड़िया)।
भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले के बीच बड़ा खेडा में अवैध बजरी परिवहन के चलते एक बड़ा हादसा सामने आया है। बजरी से जुड़े साधन की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक बच्चे को गंभीर हालत में सवाईपुर ले जाया गया वहां से प्रथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब प्रशासन द्वारा बजरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, तब भी बडलियाश थाना क्षेत्र से अवैध बजरी का परिवहन लगातार जारी है।
अभियान केवल कागजों में सीमित नजर आ रहा है, जबकि धरातल पर अवैध बजरी का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।








