वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में बालाजी सोलर एनर्जी का नया कार्यालय शुभारंभ, आयोजन में गोविंद खंडेलवाल व निर्मल भट्ट रहे प्रमुख

भीलवाड़ा में बालाजी सोलर एनर्जी का नया कार्यालय शुभारंभ, आयोजन में गोविंद खंडेलवाल व निर्मल भट्ट रहे प्रमुख

भीलवाड़ा। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालाजी सोलर एनर्जी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गोविंद खंडेलवाल और निर्मल भट्ट की विशेष भूमिका रही, जिनके सानिध्य में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

oplus_148897794

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही स्वर्गीय देवकरण जी खंडेलवाल की पुण्य स्मृति में भीषण गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी, गोपत्र एवं तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत करीब 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दिलाई जा रही है और अब तक 2500 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। बालाजी सोलर एनर्जी अधिकृत वेंडर के रूप में ग्राहकों को लोन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की पूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है।

कंपनी की सेवाएं भीलवाड़ा सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हैं और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें