वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

25 महिलाओं सहित 105 ने रक्तदान किया

 

25 महिलाओं सहित 105 ने रक्तदान किया

स्वास्थ्य क्रांति वर्ष के तहत हेल्थ सेंटर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण(धीरज कुमार शर्मा)। सरोज देवी फाउंडेशन द्वारा “स्वास्थ्य क्रांति वर्ष” के अंतर्गत हेल्थ कैंप एवं रक्तदान शिविर का संयुक्त आयोजन 4 अप्रैल 2026 RCM वंडर वर्ल्ड में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भाव का परिचय दिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, आई टेस्ट तथा लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल थीं। इस दौरान लगभग 300 प्रतिभागियों ने इन स्वास्थ्य जांचों का लाभ लिया । साथ ही आरसीएम द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम SEED मॉडल के माध्यम से जांच करवाने वाले लोगों को दैनिक जीवन से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित हो सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 105 प्रतिभागियों ने सुरक्षित रूप से रक्तदान कर “रक्तदान महादान” अभियान में अपना अमूल्य योगदान दिया। किस प्रयास के अंतर्गत कुल 25 महिला प्रतिभागियों ने भी रक्तदान कर इस में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया यह पहल समाज में सेवा और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त उदाहरण बनी।
इस आयोजन में Arihant Hospital की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और प्रतिभागियों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।
सरोज देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में कुणाल कपूर, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज पालीवाल , भैरू लाल गुजर,फतह लाल जीनगर का विशेष सहयोग रहा ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें