वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रतिमा अनावरण से गूंजा बिजौलिया, विवेक धाकड़ के कार्यों को किया याद

विवेक धाकड़ की सेवा का मिशन रहेगा जारी, बिजौलिया में आदमकद प्रतिमा का अनावरण
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बोले— कम उम्र में किए कार्य सदैव रहेंगे याद

बिजौलिया/घुमन्तु दर्पण (धीरज कुमार शर्मा)। मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण शनिवार को आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में गरिमामय समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री नागर ने कहा कि विवेक धाकड़ ने कम उम्र में जनसेवा के क्षेत्र में जो अनुकरणीय कार्य किए, वे सदैव याद रखे जाएंगे। उनके सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित अंग्रेजी माध्यम भवन का भी लोकार्पण किया।

ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य स्वर्गीय धाकड़ के शिक्षा, समाजसेवा और मानवता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2012 से अब तक 18 हजार यूनिट रक्तदान किया जा चुका है, जिसका लाभ जरूरतमंदों को बिना भेदभाव के दिया जाता है।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्व. धाकड़ द्वारा शुरू किए गए सामूहिक विवाह सम्मेलन से सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगी है। साथ ही ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से भी जनसेवा की जा रही है।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। अंत में ट्रस्ट संस्थापक इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ ने सभी का आभार जताया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें