वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1000 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ

 

भीलवाड़ा। आज  सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा “बिहार दिवस” के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जनहितकारी शिविर दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक टांक भवन, अम्बेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

समिति के प्रभारी एवं व्यवस्थापक रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 1000 से अधिक मरीजों के पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस भव्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एम.एच.ओ.) कार्यालय तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल, भीलवाड़ा की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देगी। इसके साथ ही हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी एवं मूत्र रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी (नाक, कान, गला), स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत चिकित्सा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही न्यूरोथैरेपी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग एवं नैचरोपैथी के अनुभवी विशेषज्ञ भी परामर्श देंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। समिति द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार एवं चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रहेगी कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में 50 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा, जो समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।
साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आमजन / परामर्शकर्ताओ के लिए पारंपरिक “लिट्टी-चोखा” का स्वाद भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की संस्कृति का भी आनंद ले सकेंगे।

समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों एवं प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, ताकि यह शिविर समाज सेवा का एक यादगार उदाहरण बन सके।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें