वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फिल्मी अंदाज में ANTF की कार्रवाई 

 

भागता रहा तस्कर… पीछा करती रही पुलिस, आखिरकार घेराबंदी कर दबोचा

भीलवाड़ा/राजस्थान (घुमन्तु दर्पण)। राजस्थान में Anti Narcotics Task Force की टीम ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध तस्कर का पीछा शुरू किया। जैसे ही पुलिस की भनक लगी, तस्कर भागने लगा… लेकिन ANTF की टीम भी पीछे पड़ गई।

कुछ देर तक भागता रहा तस्कर और पीछा करती रही पुलिस, लेकिन आखिरकार टीम ने रणनीति बनाकर घेराबंदी कर दी और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध अफीम और डोडा चूरा बरामद किया गया।

इतना ही नहीं, कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए टीम ने दबिश देकर घर में सो रहे अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा। पूरी कार्रवाई बेहद तेज और सटीक तरीके से की गई।

👉 देखिए वीडियो – फिल्मी अंदाज में ANTF की यह बड़ी कार्रवाई। https://youtu.be/1maez8ffqKA?si=bH8IJn_82WJqdiPb

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें