वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्री श्याम बालाजी संकीर्तन में प्रख्यात गायक कन्हैया मित्तल देंगे भजनों की प्रस्तुति

श्री सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई का छठा पाटोत्सव 8 मार्च से

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण । जिले में लेटे हुए हनुमानजी की प्रतिमा वाले एकमात्र स्थल श्री सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई का छठा पाटोत्सव 8 से 11 मार्च तक मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन होगा। पहले दिन श्री श्याम बालाजी संकीर्तन में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल एवं अन्य गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। पाटोत्सव के अवसर पर 11 मार्च को सुबह संगीतमय सुंदरकांड के साथ छप्पन भोग एवं महाआरती का आयोजन होगा। श्री सांवरिया हनुमान मंदिर ट्रस्ट कारोई के पदाधिकारियों ने गुरूवार शाम भीलवाड़ा में संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटराजसिंह कारोही ने बताया कि छठे पाटोत्सव के उपलक्ष्य में चार दिवसीय भव्य मेले का उद्घाटन 8 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। इसी दिन शाम 7.15 बजे से श्री श्याम बालाजी संकीर्तन का आयोजन होगा जिसमें मशहूर भजन गायक चण्डीगढ़ निवासी कन्हैया मित्तल भजनों की स्वरलहरिया बिखरेंगे। इस दौरान भीलवाड़ा निवासी सोनू विश्नोई एवं कानपुर निवासी दीपांशी तिवारी भी श्री श्याम बालाजी की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम बालाजी संकीर्तन आयोजन में मुख्य आयोजनकर्ता रामनारायण अनिलकुमार अजमेरा परिवार पहुना एवं सहयोगी नारायण (पिंटू) मोदी परिवार होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। समस्त ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना के दृष्टिगत व्यापक व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के व्यवस्थापक शिव समदानी ने बताया कि पाटोत्सव के मुख्य दिवस पर 11 मार्च को सुबह 10 बजे से श्री बालाजी सत्संग मण्डल द्वारा मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से छप्पन भोग एवं महाआरती का आयोजन होगा। पाटोत्सव समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने आर्शीवचन प्रदान करते हुए कहा कि कारोईवासियों एवं श्री सांवरिया हनुमानजी के भक्तों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने में सभी का सहयोग मिल रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने आगे आ रहे है।
पत्रकार वार्ता में श्याम बालाजी संकीर्तन मित्र मंडल के सदस्य कुंदनगिरी गोस्वामी, संदीप जोशी,दीपक विजयवर्गीय, वैभव डांगी, प्रवीण सेन, मंदिर के मीडिया प्रभारी विकास त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें