नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने और उद्यमियों को नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जैन एसोसिएशन ऑफ यूथ (JAY) की विशेष पहल JBC – JAY बिजनेस कनेक्ट का शुभारंभ सुजानगढ़ रोड स्थित एलिसियन होटल में किया गया।इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे आपसी संपर्क मजबूत करने के साथ अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान कर सकें। इसके माध्यम से नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने और व्यापार विस्तार की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
JBC के जरिए व्यापारी बिजनेस रेफरल, आपसी सहयोग और नेटवर्किंग के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। यह मंच उद्यमियों को एक-दूसरे की व्यावसायिक क्षमताओं को समझने, नए विचारों पर काम करने और भविष्य में साझेदारी की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगा।
JAY की यह पहल स्थानीय व्यापारिक समुदाय को एकजुट करने और व्यावसायिक क्षेत्र में नेटवर्किंग की संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से आपसी विश्वास, सहयोग और बेहतर संपर्कों पर आधारित सकारात्मक व्यावसायिक वातावरण विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि व्यापारियों और उद्यमियों को प्रगति के नए अवसर मिल सकें।








