वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की जनसभा, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील

 नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)।राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को नागौर जिले के थांवला कस्बे के तेजा चौक पहुंचीं, जहां उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पंचायती राज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। थांवला भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत ने बताया कि तेजा चौक पर आयोजित जनसभा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभा में उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से भाजपा के जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

पंचायती राज चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

जनसभा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के उम्मीदवारों सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और चुनावी गतिविधियों को गति देने पर जोर रहा। पंचायती राज चुनाव को लेकर थांवला सहित आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की जनसभा को क्षेत्र में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें