वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शादी की 50वीं वर्षगांठ पर गौड़ परिवार ने नन्दीशाला में बनवाया टीन शेड, चमत्कारी हनुमानजी महिला भजन मंडली ने दिए 2 लाख रुपये

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।नोखा नगरपालिका द्वारा निर्मित एवं निराश्रित गोवंश सेवा समिति द्वारा संचालित नन्दीशाला में गौसेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। नोखा निवासी विमला देवी पत्नी नवरत्न गौड़ ने अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ के मंगल अवसर पर नन्दियों की सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण करवाकर नन्दीशाला को समर्पित किया। इस अवसर पर गौड़ दम्पती की ओर से प्रसाद वितरण भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्री चमत्कारी हनुमानजी महिला भजन मंडली की विमला बाई एवं पार्टी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वहीं, मंडली की ओर से नन्दीशाला में एक अन्य टीन शेड के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा कर सहयोग प्रदान किया गया।

निराश्रित गोवंश सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने गौसेवा एवं नन्दियों की सेवा के लिए किए गए इस पुनीत कार्य पर सहयोगकर्ताओं और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, रूपचंद करनाणी, हुक्मीचंद बजाज, गौरीशंकर करनाणी, अमित करनाणी, जयचंद सोनी, पवन कोठारी, दीनदयाल, नवरत्न गौड़ सहित अनेक गणमान्यजन, नन्दीशाला समिति के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

रविवार को होगा पक्षीघर का लोकार्पण

समिति के अंकित तोषनीवाल ने बताया कि रविवार को श्याम दीवाना संकीर्तन मंडल की ओर से नन्दीशाला में निर्मित पक्षीघर का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर श्याम संकीर्तन का आयोजन भी होगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें