वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नोखा के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, सुमन जोशी और युवराज सिंह ने किया नेशनल के लिए क्वालीफाई

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।नोखा के फर्स्ट ट्रिगर शूटिंग अकादमी के दो होनहार निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। भोपाल में आयोजित इंडिया ओपन प्रतियोगिता में अकादमी के शूटर सुमन जोशी और युवराज सिंह ने यह उपलब्धि हासिल कर नोखा का नाम रोशन किया। अकादमी की कोच पवित्रा भादू ने बताया कि दोनों निशानेबाजों ने महज पांच महीने के नियमित अभ्यास में नेशनल के लिए क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों का अनुशासन, निरंतर अभ्यास, तकनीकी मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग रहा है।दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर लिखमाराम मेघवाल, शिवकरण बिश्नोई, करणीसिंह राठौड़, रामकिशोर मीणा सहित खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दोनों निशानेबाजों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें