वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुवाणा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद की आशंका से मचा हड़कंप

सुवाणा/घुमन्तु दर्पण(भीलवाड़ा)।भीलवाड़ा के नजदीकी सुवाणा गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय अचानक हलचल मच गई, जब एक युवक अस्पताल के पास स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गईं।

टंकी पर चढ़ने के कारणों को लेकर चर्चाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टंकी पर चढ़े युवक की पहचान राप्रसाद के रूप में बताई जा रही है। युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मामला हालिया पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद से संबंधित हो सकता है।बताया जा रहा है कि सरपंच पद की महिला उम्मीदवार के नाम से मिलते-जुलते नाम के आधार पर नामांकन फॉर्म भरे जाने और संबंधित महिला के लापता होने को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही युवक के टंकी पर चढ़ने के कारणों की पुष्टि हो सकी है।

घटनाक्रम पर टिकी ग्रामीणों की नजर

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। टंकी पर युवक के मौजूद रहने से क्षेत्र में कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और घटनाक्रम की वास्तविक वजह जानने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही।फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। युवक के बयान और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें