वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नोखा में 20 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।नोखा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक ने अपने खेत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विशाल गोस्वामी पुत्र गोवर्धन गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अविवाहित था। उसका परिवार रोड़ा गांव से कक्कू की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित अपनी ढाणी में रहता है। गुरुवार सुबह युवक ने अपने ही खेत में फांसी लगा ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।सूचना मिलने पर मृतक के परिजन, ग्रामीण और रोड़ा के पूर्व सरपंच ऋषिराज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें