नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नोखा के बागड़ी शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में राजस्थान भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को एकजुट होकर विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नोखा, पांचू और जसरासर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : संजय भाटिया
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और पार्टी को उन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटने की अपील की। साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को भी संगठन से जोड़कर साथ लेकर चलने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
बिहारीलाल बिश्नोई ने रखी कार्यकर्ताओं की बात
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं और विचारों से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान जिला परिषद के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी भी उपस्थित रहे।सम्मेलन में मिथिलेश गौतम, श्याम पंचारिया, रामलाल खुड़िया, श्याम गोपाल सोमलसर, निर्मल भूरा, मस्ताना राम, मांगू सिंह और नरेंद्र चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के माध्यम से पार्टी ने पंचायत चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया।








