वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला में नानीबाई का मायरा कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा और कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)।थांवला कस्बे में सोमवार से भक्ति और आस्था का त्रिदिवसीय आयोजन शुरू हुआ। श्री रामगोपाल जितेंद्र मुंदड़ा एवं समस्त मुंदड़ा परिवार के तत्वावधान में प्रसिद्ध नानीबाई का मायरा कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। जोधपुर के परम श्रद्धेय संत श्री अमृतराम जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा

कथा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह थांवला के प्रसिद्ध थानेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कथा की निर्विघ्न सफलता की कामना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मुंदड़ा परिवार की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वहीं, संत श्री अमृतराम जी महाराज रथ पर सवार रहे। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शक्तिनगर माना स्थित कथा स्थल पहुंचे।

मुंदड़ा परिवार ने संत का किया अभिनंदन

कथा स्थल पर पहुंचने पर मुंदड़ा परिवार की ओर से संत श्री अमृतराम जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। परिवार के सदस्यों ने संतश्री को साफा पहनाकर, माला एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

21 अक्टूबर तक बहेगी भक्ति रसधारा

शक्तिनगर माना, थांवला स्थित कथा स्थल पर 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर कथा पंडाल को फूलों एवं आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजक मुंदड़ा परिवार ने समस्त नगरवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें