वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किशनगढ़-सिलोरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा मां, बेटे और भतीजे की दर्दनाक मौत, पति गंभीर घायल

अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)।अजमेर जिले के किशनगढ़-सिलोरा हाईवे पर एकता होटल के सामने बाइक और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मां ममता नायक, उनके 7 वर्षीय बेटे कालू और 9 वर्षीय भतीजे रोहित ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, परिवार माताजी मंदिर में दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सिलोरा क्षेत्र में एकता होटल के सामने बाइक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ममता नायक, उनके बेटे कालू और भतीजे रोहित की मौत हो गई।

दुर्घटना में 25 वर्षीय पति भोलू नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल रेफर किया गया।हादसे की सूचना मिलते ही किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें