गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्रीलाल माली)। पंचायत समिति सुवाणा के वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी शिवलाल पारीक का शुक्रवार शाम ग्राम पंचायत मोमी स्थित पिपलाज माता मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारीक को माला पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया तथा आगामी पंचायत समिति चुनाव में समर्थन देने का भरोसा जताया।स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने कहा कि इस बार चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने ‘जाति नहीं, नीति देखो; नाम नहीं, काम देखो’ का संदेश देते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
भाजपा प्रत्याशी शिवलाल पारीक ने स्वागत के लिए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वार्ड संख्या 23 में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह (फौजदार साब), श्रवण नारू, सूर्यप्रकाश पारीक, श्यामलाल माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष नानूलाल सालवी सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।








