वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुरला में पांच साल से नाली निर्माण का इंतजार, गंदे पानी से बच्चे बीमार होने का दावा

सड़क पर बह रहा गंदा पानी, कीचड़ और बदबू से ग्रामीण परेशान लीला देवी ने पंचायत पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप

गुरला/घुमन्तु दर्पण। ग्राम पंचायत गुरला में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लीला देवी सोमेश्वर त्रिपाठी के घर के बाहर पिछले पांच वर्षों से पक्की नाली नहीं बनने के कारण नहाने-धोने और शौचालय का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में कीचड़ जमा हो गया है और आसपास के घरों में गंदा पानी घुसने के साथ दीवारों में सीलन की समस्या भी सामने आ रही है। लीला देवी का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत की, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। हर बार बजट नहीं होने और बाद में निर्माण कराने का आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है।

बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

मोहल्ले में गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। पिछले एक महीने में मोहल्ले के कुछ बच्चे डेंगू, मलेरिया और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित हुए हैं। वहीं, बुजुर्गों को भी परेशानी होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को हर साल विकास कार्यों और सफाई के लिए बजट मिलता है, लेकिन संबंधित क्षेत्र में समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने लीला देवी के घर के बाहर पक्की नाली का जल्द निर्माण कराने, जमा कचरा हटाने और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें