वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

घूमर की सुर-लहरियों से गूंजा रामेश्वरम, 5000 से अधिक दर्शकों ने लिया राजस्थानी संस्कृति का आनंद

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद की ओर से 37वें पावन पर्व के उपलक्ष्य में रामेश्वरम सभागार में सांस्कृतिक संध्या ‘घूमर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक दर्शकों ने राजस्थानी लोक संस्कृति का आनंद लिया।

ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम में वीणा म्यूजिक जयपुर के गायक मुकेश चांवरिया (सरूपिया) और सुप्रिया ने ‘केसरिया बालम’, ‘पधारो म्हारे देश’ सहित 11 लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, वीणा नृत्य समूह के कलाकारों ने घूमर, गोरबंद और तेरहताली सहित सात राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हीं कलाकार तक्षी सोडानी की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में शहर विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। परिषद की सातों शाखाओं के कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य मनोरंजन के साथ परिषद के बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के प्रकल्पों के लिए सहयोग राशि जुटाना भी था। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के संयोजन और परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रयासों से आयोजन सफल रहा। परिषद ने शहरवासियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें