भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें चांदमल सोमानी को अध्यक्ष, सत्यनारायण मंत्री को संरक्षक, कैलाश चंद्र दरगड़ को सचिव तथा राधेश्याम चेचानी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
महावीर सोनी को उपाध्यक्ष और रामस्वरूप राठी को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कैलाश चंद्र काबरा, सुरेश चंद्र मंत्री, अरविंद चेचानी, राजेंद्र राठी एवं मधुसूदन नोलखा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चांदमल सोमानी ने कहा कि माहेश्वरी बालक छात्रावास समाज की धरोहर है। विद्यार्थियों को बेहतर निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराना और संस्थान की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री ने पिछले तीन वर्षों के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम चेचानी ने किया।








