नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में श्री मद भागवत गीता के श्लोक कंठस्थ करने में बालिकाओं में उत्साह है, गीता कंठस्थ करवाने वाली प्रशिक्षिका सुमित्रा ने बताया कि कुछ बालिकाओं में 10 से अधिक गीता जी के अध्याय कंठस्थ कर लिए हैं। विद्यालय की बालिका माधूरी नाथ, प्रियंका नाथ, आईना नाथ व पूजा सोनी का विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षिका सुमित्रा व सुनिता खीचङ ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षका सुमित्रा ने बताया कि गीता जी श्लोक व अध्याय याद करने से मन में सकारात्मक आती हैं, एकाग्रता तथा याद करने की क्षमता बढ़ती है।








