भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। सदर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर किसी काम से गए एक युवक के साथ अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले में युवक के शरीर पर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।सदर थाना पुलिस के अनुसार दीपक सैन किसी काम से रिंग रोड की ओर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दीपक घायल हो गया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।मारपीट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना को लेकर थाने में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर मारपीट करने वाले युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।








