वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अनुशासन से ही व्यक्ति और समाज का विकास संभव अणुव्रत समिति ने मनाया अनुशासन दिवस

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। अणुव्रत समिति नोखा की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल अकैडमी, जंभेश्वर चौक में अनुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में अनुशासन, संयम, समयबद्धता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी इंदरचंद वेद कविराज ने कहा कि अनुशासन जीवन में सफलता का आधार है। अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने कहा कि अणुव्रत के छोटे-छोटे नियमों को जीवन में अपनाकर आत्मानुशासन और सदाचार को मजबूत किया जा सकता है।

कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा ने युवाओं से अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य एवं शिक्षाविद सीजी पिल्लई ने नियमितता, समय के सदुपयोग, संयमित जीवनशैली और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। फर्स्ट स्टेप स्कूल के निदेशक भागीरथ पालीवाल ने अणुव्रत के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हंसराज भूरा सहित समिति के सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर अनुशासन विषयक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें