वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नशा भगाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। अणुव्रत समिति नोखा की ओर से अणुव्रत आंदोलन की गतिविधियों के तहत नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।समाजसेवी एवं जीव रक्षा समिति के सचिव रामकिशन डेलू ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जागरूकता और निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने कहा कि अणुव्रत का उद्देश्य व्यक्ति के जीवन में संयम, सदाचार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं।कार्यक्रम में छात्राओं राधिका राठी, एंजेल लाहोटी, वंशिका बजाज एवं आयुषी भट्टड़ ने नशामुक्ति एवं अणुव्रत विषय पर प्रस्तुतियां दीं। उपाध्यक्ष हंसराज भूरा, संस्था निदेशक ललित पालीवाल सहित अन्य उपस्थितजनों ने भी नशामुक्ति के महत्व पर विचार व्यक्त किए। संचालन अशोक कुमार दैया ने किया।अंत में उपस्थितजनों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें