गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई भीलवाड़ा की होनहार बेटी हरसिद्धि राणावत, पुत्री उम्मेद सिंह राणावत, निवासी ठिकाना बांसड़ा (बिलिया), के घर लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।हरसिद्धि ने 10 मीटर ओपन राइफल शूटिंग में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनके गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने हरसिद्धि को माला पहनाकर तथा ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।ग्रामीणों ने कहा कि हरसिद्धि की उपलब्धि से बांसड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे भीलवाड़ा जिले का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








