वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डबल विकट मोड़ पर असंतुलित होकर पलटी पिकअप, बड़ा हादसा टला

थांवला/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर शर्मा)। थांवला के निकट ढाणीपुरा रोड पर ढोढा बेरा के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे सड़क पर बने डबल विकट मोड़ पर एक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में भरे स्टील और पीतल के घरेलू बर्तन सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार पिकअप बिंणजपुरा (टांडा-बाड़ी घाटी) से भेरुन्दा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप पलट गई। वाहन के पलटते ही तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक सहित अन्य लोगों को वाहन से बाहर निकाला।

सूचना पर थांवला थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांवला भेजा गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर बिखरे बर्तनों को एकत्र कर वापस वाहन में रखवाया। इसके बाद पिकअप को सीधा करवाकर सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सका।हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें