वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अजमेर दरगाह मामले में नया मोड़ महाराणा प्रताप सेना अध्यक्ष को पाकिस्तान नंबर से धमकी का दावा

अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)। अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया गया है। परमार के अनुसार रविवार रात करीब 11:54 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान नंबर से फोन आया।परमार का आरोप है कि कॉल करने वाले ने अजमेर दरगाह से जुड़े मामले में दायर याचिका से पीछे हटने और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मामले से अपना संबंध खत्म करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर 24 घंटे के भीतर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की कथित धमकी दी गई।घटना के बाद परमार ने पुलिस को सूचना देने के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है।

परमार ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से अजमेर दरगाह को मंदिर साबित करने के दावे को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके अनुसार इस मामले से जुड़े प्रकरण अजमेर की निचली अदालत के साथ जयपुर हाईकोर्ट में भी विचाराधीन हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 से अब तक उन्हें अलग-अलग नंबरों से एक दर्जन से अधिक धमकियां मिल चुकी हैं।उन्होंने बताया कि उनका गृह जिला उत्तर प्रदेश में है, जबकि परिवार दिल्ली में रहता है और दरगाह से संबंधित कानूनी मामला राजस्थान में चल रहा है। इसी के चलते उन्होंने तीनों राज्यों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

गौरतलब है कि अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करते हुए हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर की सिविल अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने 27 नवंबर 2024 को याचिका स्वीकार की थी। इसके बाद राजवर्धन सिंह परमार ने भी दरगाह परिसर में मंदिर होने का दावा करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था। अदालत ने 8 जनवरी 2026 को उन्हें मूल याचिका में पक्षकार बनाया था।मामले में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को प्रस्तावित है। इससे पहले मुख्य याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता पर फायरिंग की घटना भी सामने आ चुकी है। हालांकि, पाकिस्तान नंबर से आई कथित धमकी और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें