डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)|आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की ओर से गुरुवार को डेगाना में जिला स्तरीय पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित नागौर एवं डीडवाना-कुचामन क्षेत्र के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने इसे पंचायत चुनाव की तैयारियों के अभियान की शुरुआत के तौर पर प्रस्तुत किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और गांव-गांव जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में प्रशासन के कथित दुरुपयोग और पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती से जनता के बीच जाकर मुद्दे उठाने होंगे।
डोटासरा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास से सीधे जुड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल उठाए तथा संगठन की मजबूती पर जोर दिया।सम्मेलन को नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा, पूर्व मंत्री एवं जायल विधायक मंजू मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बागड़ा, डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी, कुचेरा पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी, मेड़ता के पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, जगदीश नारायण शर्मा तथा सांसद प्रत्याशी दामोदर गुर्जर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
चार घंटे तक डटे रहे कार्यकर्ता
सम्मेलन सुबह 11 बजे प्रस्तावित था, जबकि प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा करीब 3 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कई घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। डोटासरा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।सम्मेलन में हनुमान बागड़ा, मंजू मेघवाल, हरेंद्र मिर्धा, तेजपाल मिर्धा, महेंद्र चौधरी, चेतन डूडी, सारिका चौधरी, रामचंद्र जारोड़ा, नसीम अख्तर, मनीष मिर्धा, सवाई सिंह, जगदीश नारायण शर्मा, रामपाल महिया, सीताराम बिन्दा, दामोदर गुर्जर, शिवरतन वाल्मीकि, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अभिषेक चौधरी, किशोर चौधरी, राहुल भाकर, मनीष व्यास, कैलाश मंडा, प्रकाश आवला सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, प्रधान, सरपंच एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में तेजा गायन हुआ। इस दौरान डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं ने मंच पर उत्साह के साथ भाग लिया और डोटासरा ने गमछा घुमाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।








