वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का उद्घाटन

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का उद्घाटन महापौर अनिल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय में फिजियोथेरेपी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली के कारण मांसपेशियों में खिंचाव, नसों में जकड़न, कमर दर्द और गर्दन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे मामलों में फिजियोथेरेपी उपचार काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने कहा कि लगातार काम करने और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग करने जैसी आदतें भी शारीरिक समस्याओं का कारण बन रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी सेवाओं की उपयोगिता बढ़ गई है।अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में शुरू की गई फिजियोथेरेपी सेवाओं से ऑपरेशन के बाद उपचार ले रहे मरीजों के साथ अन्य मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

डॉ. अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल उपचार नहीं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक क्षमता और ताकत को वापस लाने का माध्यम है। उनका उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत दिलाने के साथ उनकी गतिशीलता बेहतर करना है। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी में मशीनों के साथ मैन्युअल प्रक्रिया का भी उपयोग किया जाता है और वे मरीजों को मैन्युअल पद्धति से उपचार देकर बेहतर एवं दीर्घकालिक परिणाम देने का प्रयास करेंगी।

अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. भानू प्रकाश ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में महानगरों जैसी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में अस्पताल में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें उपचार के लिए बीकानेर से बाहर जाने की जरूरत कम हो।उद्घाटन अवसर पर डॉ. आरपी अग्रवाल, डॉ. ऋषभ कोचर, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अनिकेत शर्मा, विष्णु नारायण बिस्सा, पवन पच्चीसिया, सलीम चिश्ती, जितेन्द्र बिस्सा एवं मोहित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें