भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि नगर निगम महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने अध्यक्षता की। समारोह में उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, स्थानीय पार्षद श्रीमती खुशबु कमल कोठारी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्यारेलाल खटीक, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक डॉ. देवी लाल साहू, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा भीलवाड़ा कैलाश चन्द्र सुथार, एसीबीईओ सुवाणा सतीश झंवर, प्रधानाचार्या सेमुमा राबाउमावि भीलवाड़ा श्रीमती सुषमा विश्नोई तथा महापौर के निजी सहायक हरनारायण माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह के प्रारंभ में आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों का माला, उपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि प्रशान्त मेवाड़ा ने खिलाड़ियों को “खेलें, सीखें और आगे बढ़ें” का संदेश देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कैलाश चन्द्र सुथार, एडीईओ ने खिलाड़ियों से अनुशासन एवं संयम के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा खेल जगत में भीलवाड़ा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। राधेश्याम सोमानी ने खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियन एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. देवी लाल साहू ने खिलाड़ियों को स्वावलंबन एवं स्व-व्यवसाय अपनाने तथा दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं तकनीकी सलाहकार रणजीत खोईवाल ने प्रतियोगिता की शुरुआत से समापन तक की खेल गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए परिणामों की घोषणा की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
- 17 वर्ष छात्र: विजेता—संगम एक्सीलेंस, उपविजेता—आदर्श विद्या मंदिर करेड़ा, तृतीय—बा.वि.म. आसींद।
- 19 वर्ष छात्र: विजेता—रा.उ.मा.वि. सरदार नगर, उपविजेता—संगम एक्सीलेंस, तृतीय—रा.उ.मा.वि. दौलतगढ़।
- 17 वर्ष छात्रा: विजेता—एसडीएम महिला आश्रम, उपविजेता—स्टीवर्ड मॉरिस, तृतीय—आवासीय आटूण।
- 19 वर्ष छात्रा: विजेता—आवासीय आटूण, उपविजेता—सेंटर एकेडमी, तृतीय—रा.उ.मा.वि. करेड़ा।
मंचासीन अतिथियों ने विजेता टीमों को खिताबी ट्रॉफी, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इसके बाद ध्वज अवतरण कर विभागीय प्रतिनिधि अटल बिहारी वैष्णव, प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ को सुपुर्द किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत एवं दिनेश कुमार शर्मा ने किया। मीडिया कवरेज का दायित्व प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने संभाला।
समारोह में उपप्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेन्द्र सिंह चौहान, भागचन्द जैन, करण कुमार जाट, मुकेश कुमार माली, चन्द्रशेखर व्यास, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, श्रीमती ज्योति खटीक, श्रीमती अर्चना जोशी, सहसंयोजक गुणवन्त सिंह, विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक गोहम्मद रंगरेज, गुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चन्द्र सेन एवं सुश्री स्तुति नवहाल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








