वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शहीद फायरमैन पितेश परमार को नगर निगम भीलवाड़ा के अग्निशमन अनुभाग ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

 

भीलवाड़ा/ घुमन्तु दर्पण।
जोधपुर के भीषण अग्निकांड में कर्तव्य निर्वहन के दौरान घायल हुए 13 अग्निशमन कर्मियों में से शास्त्री नगर फायर स्टेशन, जोधपुर के फायरमैन पितेश परमार ने दिनांक 26 सितम्बर 2026 को वीरगति प्राप्त की।

फायरमैन पितेश परमार मूल रूप से ग्राम दरियापाड़ा, बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर के निवासी थे। उनके सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में नगर निगम भीलवाड़ा के अग्निशमन अनुभाग द्वारा कैंडल मार्च निकालकर शहीद पितेश परमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कैंडल मार्च में अग्निशमन अनुभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर शहीद पितेश परमार के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि फायर फाइटर अपनी जान की परवाह किए बिना उस समय भी लोगों की जान बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं, जब अन्य लोग सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे होते हैं। पितेश परमार ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देकर अग्निशमन सेवा की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा।

नगर निगम भीलवाड़ा के अग्निशमन अनुभाग ने शहीद पितेश परमार के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बलिदान अग्निशमन सेवा के प्रत्येक कर्मचारी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

शहीद फायरमैन पितेश परमार का सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें