वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आसींद में अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, छोटू सिंह रावणा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)। कस्बे में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। गणेश महोत्सव समिति की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन सवाई भोज स्थित प्रेम सागर तालाब में किया गया।विसर्जन से पूर्व देर रात भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। सुप्रसिद्ध राजस्थानी गायक कलाकार छोटू सिंह रावणा ने धार्मिक और देशभक्ति भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज के महंत सुरेश दास जी महाराज का सान्निध्य रहा। वहीं क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला और नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शीतला माता मंदिर चौक पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके बाद विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कस्बावासी और श्रद्धालु शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।शोभायात्रा शीतला माता मंदिर चौक से रवाना होकर बड़े मंदिर और मुख्य बस स्टैंड होते हुए सवाई भोज स्थित प्रेम सागर तालाब पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और नम आंखों से विघ्नहर्ता को विदाई देते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया।पूरे आयोजन और विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता मुस्तैद रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें