70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 65 टीमें मैदान मे
भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल रहे। अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि आरएसएस चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली रहे।

ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। डॉ. शंकर लाल माली ने खिलाड़ियों को “खेलो, सीखो और आगे बढ़ो” का संदेश देते हुए अनुशासन, धैर्य और खेल भावना का महत्व बताया। विधायक अशोक कोठारी ने खिलाड़ियों से सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। वहीं सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन और खेलों से जुड़े अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राजेंद्र मार्ग विद्यालय की खेल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में पूरे जिले से कुल 65 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक और कड़े होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भामाशाह गोविंद प्रसाद सोडानी, एसडीएमसी सदस्य मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा गणपत लाल वर्मा, प्रधानाचार्य अटल बिहारी वैष्णव, उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कुमार माली, राकेश कुमार माली, विक्रम चौधरी, इशाक मोहम्मद रंगरेज, मुकेश कुमार शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। मंच सज्जा श्रद्धा शर्मा एवं अर्चना जोशी ने तथा विद्यालय प्रांगण की साज-सज्जा रेखा शर्मा एवं उनकी टीम ने की। मंच संचालन सांवरा लाल कुमावत एवं दिनेश कुमार शर्मा ने किया। मीडिया कवरेज सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई। अंत में उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।








