वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाजपा के चंद्र सिंह चौधरी बने नगर पालिका उपाध्यक्ष, 8 मतों से दर्ज की जीत समर्थको ने निकाला विजय जुलूस

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|आसींद नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी चंद्र सिंह चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को 8 मतों के अंतर से पराजित कर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया।

पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुआ मतदान

उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। इस चुनाव में भाजपा की ओर से चंद्र सिंह चौधरी और कांग्रेस की ओर से दिनेश गोखरू ने नामांकन दाखिल किया था। दोपहर 2:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मतदान और मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पंचायत समिति परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था, जिससे संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर मतगणना के बाद जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने चंद्र सिंह चौधरी की 8 मतों से जीत की घोषणा की, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं पंचायत समिति से समर्थको ने विजय जुलूस निकाला एवं आतिशबाजी कर शुभकामनाएं दी

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें