वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

FCI चाराजा के दरबार में विराजे 13.5 फीट ऊंचे गणपति बप्पा

युवा मित्र मंडल द्वारा हरिजन बस्ती, FCI रोड पर भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। FCI रोड स्थित अरिहंत हॉस्पिटल के पास हरिजन बस्ती में युवा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंडल द्वारा यहां भगवान गणेश की 13.5 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे विशेष रूप से नीमच, मध्य प्रदेश से मंगवाया गया है।

मंडल द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा को “FCI चा राजा” नाम दिया गया है। प्रतिमा की भव्यता और आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणपति महोत्सव के दौरान क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणपति महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना है। मंडल द्वारा आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें