वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पानी के टैंक में गिरने से नंदी महाराज की मृत्यु, जेसीबी की मदद से 3 घंटे के प्रयास से बाहर निकाला

घुमन्तु दर्पण|श्री राम गौ सेवा समिति के राम लखन ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के रुक्मिणी कोनोली में एक नंदी महाराज रात के समय निर्माणधिन मकान के पानी के टैंक में गिर गए और पूरी रात उसी में फंसे रहे लंबे समय तक पानी की टंकी में फंसे रहने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर श्री राम गौ सेवा समिति के गौसेवक मौके पर पहुंचे और नंदी महाराज को टैंक से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू कार्य में जेसीबी की सहायता ली गई, वहीं मोहल्लेवासियों ने भी मौके पर पहुंचकर गौसेवकों का सहयोग किया।
नंदी महाराज को बाहर निकालने के लिए करीब 3 घंटे तक लगातार मशक्कत की गई। इस दौरान नंदी महाराज की स्थिति देखकर गौसेवकों की आंखों में आंसू छलक पड़े। आखिरकार लगातार प्रयास के बाद नंदी महाराज को पानी के टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन रात्रि को ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
श्री राम गौ सेवा समिति ने रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने वाले सभी मोहल्लेवासियों एवं जेसीबी उपलब्ध कराने वालों का आभार व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें