वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई बोलेरो पिकअप, दो घायल

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। गंगापुर से कारोई की ओर जा रही बोलेरो पिकअप गंगापुर-गलोदिया मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप डिवाइडर से जा टकराई।हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में एक महिला और एक पुरुष सवार थे, दोनों के घायल होने की जानकारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल घायलों की स्थिति तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें