वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक बैरवा की पहल, स्टेट हाईवे-12 की मरम्मत शुरू

बनेड़ा/घुमन्तु दर्पण। शाहपुरा से मांडल चौराहा वाया बनेड़ा होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे-12 की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बढ़ते यातायात के चलते हादसों का खतरा भी बना हुआ था।

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक लालाराम बैरवा को सड़क की समस्या से अवगत करवाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक बैरवा ने गुरुवार रात RSRDC के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऋषिकेश मीणा से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति और दुर्घटनाओं की आशंका से अवगत करवाते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवाने को कहा।

विधायक की पहल के बाद शुक्रवार को स्टेट हाईवे-12 पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करने का काम शुरू होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने समस्या पर तत्काल कार्रवाई करवाने के लिए विधायक लालाराम बैरवा का आभार जताया। साथ ही सड़क के नियमित रखरखाव की भी मांग की, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें