वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आसींद पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान दल गठित

तहसीलदार जयसिंह को मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी, 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 को उपाध्यक्ष पद का चुनाव

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)। नगर पालिका आसींद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर भीलवाड़ा ने 21 और 22 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 16 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, 21 सितंबर को अध्यक्ष पद तथा 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत समिति सभा भवन, आसींद में आयोजित होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) आसींद के सहयोग के लिए आसींद तहसीलदार जयसिंह को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तीन सहायक मतदान अधिकारी नियुक्त

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तीन सहायक मतदान अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें तहसील कार्यालय आसींद के अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो राम प्रसाद शर्मा, मगारावि आसींद के व्याख्याता सुनील कुमार बड़ौला तथा पीएम श्री राउमावि आसींद के व्याख्याता कमलेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

20 सितंबर को मिलेगी चुनाव सामग्री

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार मतदान दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारी 20 सितंबर 2026 को नगर पालिका निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्री प्राप्त करेंगे। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 9 बजे पंचायत समिति सभा भवन, आसींद में उपस्थित होकर निर्वाचन संबंधी कार्य संपन्न कराएंगे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें