वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पांसल बीड़ में श्री पालना जी देवनारायण मंदिर मेले का आयोजन, पार्षदों व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। पांसल बीड़ स्थित श्री पालना जी देवनारायण मंदिर में श्री पालना जी देवनारायण मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में मेला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने की।समारोह में गुर्जर समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। साथ ही श्री पालना जी देवनारायण मंदिर से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में समाज की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।

कार्यक्रम में राजस्थान गुर्जर महासभा के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सराधना, मंदिर विकास समिति अध्यक्ष भैरू लाल गुर्जर, महामंत्री गोपाल गुर्जर (पूर्व सरपंच, मेजा), कोषाध्यक्ष रामस्वरूप कोली, जिला उपाध्यक्ष भंवर लाल सराधना, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद राधेश्याम भड़ाना, नवनिर्वाचित पार्षद शिवराज गुर्जर, ललित गुर्जर, राधेश्याम गुढ़ा, लादू गुर्जर, सुखदेव गुर्जर, उदय लाल हरल, सुरजा जी गुर्जर, रतन खेड़ी, शंकर जी कुराच, नानू जिपियां सहित मंदिर के भोपाजी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।मेले एवं सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें