भाजपा की राह हुई साफ, जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता खुला
भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। नगर निगम महापौर चुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली संतोष कंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी जसवंत कंवर के निर्विरोध महापौर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि संतोष कंवर पार्टी से कुछ नाराज चल रही थीं। उन्होंने पिछली बार भी निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और बाद में भाजपा को समर्थन दिया था। इस बार टिकट नहीं मिलने से उन्होंने नाराजगी के चलते महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।
प्रशांत मेवाड़ा के अनुसार, अब आपसी गलतफहमियां दूर हो गई हैं और संतोष कंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही भीलवाड़ा नगर निगम के इतिहास में पहली बार महिला महापौर का निर्विरोध निर्वाचन होने की स्थिति बन गई है।








