वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बासड़ा देवनारायण मंदिर पर गुरुवार को लगेगा भव्य मेला

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)| ग्राम पंचायत रामपुरिया के बासड़ा स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के पावन अवसर पर गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर समिति के अनुसार मेले से पूर्व बुधवार रात मंदिर प्रांगण में विशाल भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भगवान देवनारायण की भक्ति में लीन रहेंगे। गुरुवार सुबह 11:15 बजे मंदिर पर विधि-विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। ध्वजारोहण के साथ भगवान देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। मेले में आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें