सांसद दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और विधायक अशोक कोठारी रहे मौजूद
घुमन्तु दर्पण। भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 9 से विजयी जसवंत कंवर ने बुधवार को महापौर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।जसवंत कंवर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी के साथ नगर निगम पहुंचीं और महापौर पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के कई नेता और समर्थक भी मौजूद रहे। जसवंत कंवर के नामांकन दाखिल करने के साथ ही भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। अब महापौर पद के लिए मुकाबले को लेकर शहर की राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।








