वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुमन ओझा और पूर्णिमा जैन की जीत से बढ़ी हलचल, महापौर की दौड़ पर टिकी निगाहें

घुमन्तु दर्पण। नगर निगम चुनाव के नतीजों के बीच शहर की राजनीति में चर्चित नाम सुमन ओझा और पूर्णिमा जैन ने जीत दर्ज कर ली है। दोनों की जीत के बाद नगर निगम में बनने वाले नए बोर्ड को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।चुनाव से पहले ही सुमन ओझा का नाम महापौर पद की संभावित दावेदार के तौर पर चर्चा में था। ऐसे में उनकी जीत को महापौर की दौड़ के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है और अब सभी की नजरें पार्टी के अगले फैसले पर टिकी हैं।

वहीं पूर्णिमा जैन की जीत ने भी नगर निगम के आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। बोर्ड गठन की तस्वीर स्पष्ट होने के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल महापौर पद को लेकर बना हुआ है। हालांकि महापौर पद पर अंतिम फैसला पार्टी स्तर पर ही होगा। फिलहाल सुमन ओझा की जीत के बाद महापौर पद को लेकर सियासी हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें