वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मारपीट के आरोपों के बीच युवक की मौत, शव हाईवे पर रख 5 घंटे प्रदर्शन 40 लाख मुआवजे की मांग

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण(किशन वैष्णव)| नई राज्यास गांव निवासी 30 वर्षीय चांदमल बैरवा की अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने चांदमल का शव एंबुलेंस में रखकर भीम-उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर प्रदर्शन कर दिया। करीब पांच घंटे तक हाईवे जाम रहने से दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों का आरोप है कि मौत से करीब 20 मिनट पहले चांदमल ने अपनी पत्नी पूजा को राजू बावरी और उसके बेटे रमेश बावरी द्वारा मारपीट करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने की बात बताई थी। मृतक के भाई राधेश्याम बैरवा ने फूलियाकलां थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को चांदमल की तबीयत अचानक बिगड़ी। परिजन उसे रात करीब 10 बजे शाहपुरा अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घर लाने पर अगले दिन फिर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे बिजयनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान 10 सितंबर को उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना के बाद परिजन और बैरवा समाज के लोग राज्यास में एकत्रित हो गए और शाम करीब 4:30 बजे शव को एंबुलेंस में रखकर नई राज्यास चौराहे पर हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की चार संतानों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी।

मौके पर फूलियाकलां थानाधिकारी दिनेश कुमार, शाहपुरा डीएसपी नानालाल सालवी, उपखंड अधिकारी अरुण कुमार जैन, तहसीलदार रामदेव धाकड़ सहित पुलिस जाप्ता पहुंचा और समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर रात तक नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रहा।करीब रात 9:15 बजे शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, एडिशनल एसपी और अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। विधायक ने परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं और पुलिस जांच, पोस्टमार्टम व चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आर्थिक सहायता के संबंध में भी सरकार के नियमानुसार मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

चांदमल की मौत वास्तव में किस कारण हुई और मारपीट के लगाए गए आरोप कितने सही हैं, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच, पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत से हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें